Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – जिला पंचायत सदस्य सहित 4 भाजपा से निष्कासित

By
Last updated:

प्रत्याशियों के विरूद्ध लड़ने और काम करने पर हुई कार्यवाही

Betul Newsविधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा संगठन ने भीतरघातियों और अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए सख्त कदम उठाते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

मुलताई सीट से गव्हाड़े परिवार का विद्रोह

भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीती श्रीमती उर्मिला गव्हाड़े को भाजपा ने प्राथमिकता सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पूर्व में भी श्रीमती गव्हाड़े के नेतृत्व में क्षेत्र के कुछ लोग भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख की टिकट बदलवाने भोपाल गए थे लेकिन उन्हें वहां से निराशा मिली थी।

इसीलिए श्रीमती उर्मिला गव्हाड़े के परिवार की सदस्य श्रीमती मीना रमेश गव्हाड़े को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारा है। कल भाजपा ने रमेश गव्हाड़े को भी भाजपा से निष्कासित किया है। इसी तरह से परिवार के ही सुरेंद्र गव्हाड़े को भी भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि रमेश गव्हाड़े शिक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं और पाथाखेड़ा क्षेत्र में हवाई पट्टी के पास इनका इंदिरा गांधी बीएड कालेज संचालित हो रहा है। इसी तरह से मुलताई में भी इनका शैक्षणिक संस्थान संचालित हो रहा है। 

कांग्रेस प्रत्याशी ने उर्मिला को बताया था योग्य उम्मीदवार | Betul News

कुछ दिनों पहले बिरूल बाजार में क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ने एक भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में मंच पर बैठी हुई जिला पंचायत सदस्य उर्मिला गव्हाड़े को मुलताई विधानसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर देशमुख से ज्यादा योग्य उम्मीदवार बताया था। और चर्चा है कि इसको लेकर भाजपा संगठन ने जवाब भी तलब किया था।

भैंसदेही से दोनों पार्टियों के बागी मैदान में

 बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों में से सिर्फ भैंसदेही सीट से भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राहुल चौहान महाराष्ट्र राज्य की प्रहार जनशक्ति पार्टी के तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के साथ कुछ समय पहले ही शासकीय सेवा से इस्तीफा देकर भाजपा की टिकट मांग रहे हेमराज बारस्कर भी भैंसदेही सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंह चौहान के विरूद्ध निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन  पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। भाजपा ने आज जारी निष्कासितों की सूची में राहुल चौहान का नाम दिया है।

कांग्रेस से आते ही भाजपा में मिला था बड़ा पद | Betul News

2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राहुल चौहान का लोकसभा का उम्मीदवार घोषित किया और कुछ दिनों बाद ही टिकट बदल दी थी। लेकिन राहुल चौहान पार्टी में बने रहे। और 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने की उम्मीद संजोए रहे। लेकिन 2018 में भी उम्मीदवार ना बनाए जाने पर उन्होंने 2019 में लोकसभा प्रत्याशी के नाम का भी इंतजार किया लेकिन रामू टेकाम को टिकट मिलते ही राहुल चौहान ने कांग्रेस छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।

भाजपा ने 2 वर्ष बाद ही 2021 में बड़ी जिम्मेदार देते हुए जिला भाजपा का महामंत्री बना दिया था। लेकिन 2023 में भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी ना बनाए जाने पर राहुल का सब्र का बांध टूट गया और वो महाराष्ट्र की प्रहार जन शक्ति पार्टी की तरफ से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में आ गए।

कांग्रेस के बागी भी है मैदान में

2003 में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर भैंसदेही विधानसभा सीट से चुनाव लड़े जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामा काकोड़िया इस बार निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी धरमूसिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में है। इसी तरह से घोड़ाडोंगरी विधानसभा सीट से कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री स्मिता राजा धुर्वे भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News