Betul News – बैतूल – मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल द्वारा एक आदेश के तहत वक्फ अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल के वर्तमान अध्यक्ष आरिफ खान को हटाकर वसीम कुरैशी पाशु को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह उल्लेखित है कि पूर्व अध्यक्ष आरिफ खान नवनियुक्त अध्यक्ष वसीम कुरैशी पाशु को तीन दिवस में संपूर्ण चार्ज सौंप दे।
- ये खबर भी पढ़िए :- Tricky Maths Question – आसान से सवाल को हल करने में छूटे पसीने
21 सितम्बर के इस आदेश के अनुसार 24 सितम्बर को चार्ज सौंपने की डेडलाइन खत्म हो गई है। बताया जाता है कि जैसे ही सनवर पटेल की मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर नियुक्ति हुई वैसे ही बैतूल में भाजपा जुड़े लगभग आधा दर्जन अल्पसंख्यक नेता अंजुमन कमेटी की दौड़ में थे। लेकिन अंतिम दौर में पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल के करीबी एवं अल्पसंख्यक नेता रहमान भाई पटेल एवं बब्बू पटेल देवगांव के सहयोगी वसीम कुरैशी पाशु अध्यक्ष बनने में कामयाब रहे।
श्री पाशु के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ उपाध्यक्ष सैय्यद शाकिर अली, सचिव अब्दुल रहीम खान, सहसचिव मो. अनवर कुरैशी, कोषाध्यक्ष एजाज खान, कार्यकारिणी सदस्यों में मो. शरीफ अली, शाहिद शाह, अय्यूब अली, शेख शकील, मुस्ताक खान एवं वसीम आलम बनाए गए हैं। पाशु खान की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों, मित्रों, शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
- ये खबर भी पढ़िए :- Sher Aur Bhains Ka Video – बछड़े को छुड़ाने भैंस की शेर से लड़ाई





