पहले घोटा गला और उसके बाद कुंए में फेंका था शव
Betul News – बैतूल – पत्नी से पड़ोसी की बात करना एक पति को इतना अधिक नागंवार गुजरा कि उसने पड़ोसी की पहले गला घोटकर ना सिर्फ हत्या की बल्कि उसके बाद उसके शव को ले जाकर कुंए में फें क दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ मोबाइल फोन की काल डिटेल से यह खुलासा हुआ है।
पुलिस में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
थाना भैंसदेही में पिछले 29 जुलाई को चोपनी गांव निवासी युवती पूनम ने शिकायत की थी कि उसके पिता शिवचरण 2 दिन से घर नहीं लौटे हैं। वह 27 जुलाई की रात घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर अधेड़ की तलाश शुरू की। एक दिन बाद ही गांव के ही प्रकाश बामने के कुएं में गुम हुए शिवचरण की लाश मिली।
हत्या का परिजनों ने जताया था शक | Betul News
मृतक शिवचरण बामने पिता छोटेलाल बामने (43) के परिजनों ने हत्या का शक जताया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना वाले दिन 27 जुलाई को मृतक शिवचरण की लता बामने से आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही लताबाई बामने और उसके पति नरसिह बामने से पूछताछ की।
मोबाइल पर बात करने का हुआ खुलासा
जांच में सामने आया कि शिवचरण की लता बाई से कई दिनों से मोबाईल पर बातचीत हो रही थी। शिवचरण का लता बाई के घर पर आना-जाना लगा रहता था। यह बात लताबाई के पति नरसिंह को हुई थी। इस बात को लेकर नरसिंह और लता बाई के बीच कहासुनी हुई थी।
घर बुलाकर की थी हत्या | Betul News
27 जुलाई की रात मृतक शिवचरण ने लता बाई को फोन किया तो नरसिंह ने शिवचरण को मारने के लिए प्लान बनाया। शिवचरण को रात में ही अपने घर बुलाया। शिवचरण, नरसिंह के घर पर आया तो आरोपी नरसिंह ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने घर के पीछे करीब 200 मीटर दूर प्रकाश बामने के कुएं में शव को फेंक दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नरसिंह बामने और उसकी पत्नी लताबाई बामने के खिलाफ 320/23 धारा 302, 201, 120 (बी), 34 आईपीसी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.