Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – जंगल में शख्स पर भालू ने किया जानलेवा हमला 

By
On:

पलासपानी के जंगल की बताई जा रही है घटना 

Betul Newsआठनेर दक्षिण वन मंडल क्षेत्र की आठनेर मोर्शी रेंज के अन्तर्गत वन ग्राम पलासपानी में रविवार को दोपहर में गांव के शैलेश उईके 19 वर्षीय को जंगल में भालू ने हमला कर दिया जिससे उसकी  आंख फूट गई । घायल को आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों की मदद से उपचार हेतु भर्ती कराया है।

डॉक्टरों ने घायल युवक की हालत गंभीर बताई है। पूरे मामले की वन  विभाग की ओर से रेंजर नितिन पवार ने पुष्टि की है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि  युवक पलासपानी के जंगल में गया था तभी वहां पर भालू ने उसपर हमला कर दिया और आंख फोड़ दी शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट के निशान हैं।

वन विभाग की ओर से फिलहाल पूरे मामले में उक्त घायल युवक को प्राथमिक उपचार हेतु आठनेर सीएससी केन्द्र में भर्ती कराया है उपचार जारी  हैं।  जंगल क्षेत्र में भालू ने युवक पर जब हमला किया तब युवक जंगल में पहुंचा था। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – जंगल में शख्स पर भालू ने किया जानलेवा हमला ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News