Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

betul news – ताप्ती नदी मे बहे किसान का शव चंदोरा डैम मे मिला

By
On:

पुलिया पार करते समय बह गया था धर्मराज

betul newsमुलताई ब्लाक के ग्राम सांडिया निवासी किसान शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे सांडिया के पास ताप्ती नदी की पुलिया पर करते हुए बहकर चन्दोरा डेम में चला गया। जिसका शव 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने रविवार की सुबह करीब 11 बजे ढूंढ निकाला है। जिसे पीएम के लिए मुलताईं के सरकारी अस्पताल लाया गया है।

बताया जाता है ग्राम सांडिया निवासी धर्मराज पिता साहेबराव बरडे 44 साल शुक्रवार रात में दवाई लाने के लिए मुलताई जाने का कहकर निकला था।धर्मराज ने एक ग्रामीण को बाइक से मुलताई-आठनेर मार्ग पर स्थित सांडिया जोड़ पर छोड़ने के लिए कहा। तो बाइक चालक धर्मराज को मार्ग पर छोड़ने के लिए निकला लेकिन मार्ग पर स्थित ताप्ती नदी की पुलिया पर बाढ़ होने के कारण बाइक चालक धर्मराज को पुलिया के पास छोड़कर गांव वापस लौट गया।

रात 7.30 बजे के दरमियान पुलिया पर 3 फीट से अधिक पानी का बहाव होने के कारण धर्मराज पुलिया पार करने के दौरान ताप्ती नदी में बहके चन्दोरा बांध में चला गया। पुलिस द्वारा जानकारी देने के बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा शनिवार सुबह से धर्मराज के शव को चन्दोरा बांध में तलाश किया जा रहा था। 40 घंटे बाद रविवार की सुबह 11 बजे बांध से एसडीआरएफ की टीम ने शव निकालकर पीएम के लिए मुलताईं के सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “betul news – ताप्ती नदी मे बहे किसान का शव चंदोरा डैम मे मिला”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News