सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
Betul News – मुलताई – मुलताई नगर के एक गांधी चौक में बीती रात 3 बजे एक के ज्वेलर्स का शटर तोडक़र चार चोरों ने चांदी के आभूषण चुरा लिए। दुकान मालिक का कहना है कि लगभग 3 से 4 किलो चांदी चोरी की गई। चोर एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद में हुए है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों को खोज रही है।
बाईक से आए थे चोर
बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान कुछ लोगों की नींद खुल गई थी, ऐसे में चोर भाग गए। चोर बाइक से आए थे। पुलिस ने बैतूल रोड से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। चोरों ने पहले एक अन्य ज्वेलरी शॉप का ताला और शटर तोडऩे की कोशिश की, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण वे उस शटर को नहीं तोड़ पाए। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक स्थित संजय ज्वेलर्स में चोरी की। बताया जा रहा है कि गांधी चौक स्थित सर्राफा बाजार में संजय ज्वेलर्स की दुकान में रात 3 बजे 4 चोर आए। उन्होंने दुकान का शटर एक राड से शटर उठाकर दुकान में घुसकर चोरी की।
नकाबपोश थे चोर | Betul News
संजय ज्वेलर्स के संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि लगभग 3 से 4 किलो चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में उक्त चोर कैद हुए हैं, चोरों के चेहरे पर कपड़ा नहीं ढका है, केवल एक चोर का चेहरा ढका हुआ है। कैमरे में यह भी नजर आ रहा है कि चोरों ने पहले सामने जय खंडेलवाल की ज्वेलरी शॉप में चोरी करने की कोशिश की, वह वहां का शटर नहीं तोड़ पाए। इसके बाद उन्होंने संजय ज्वेलर्स में चोरी की है।
बिजली जाने से पुलिस को नहीं मिल रहा फुटेज
थाने के सामने स्थित ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आने और बिजली के तार टूट जाने के कारण गांधी चौक क्षेत्र कि बिजली सुबह से बंद है। ऐसे में पुलिस को फुटेज नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस फुटेज निकालने के लिए पहुंची थी। वैसे ही बिजली चली गई। अभी तक बिजली नहीं आने के कारण पुलिस फुटेज प्राप्त नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस में बैतूल रोड से एक बाइक को जब्त किया है। संभावना जताई जा रही है कि बाइक को चोरों ने चोरी के लिए इस्तेमाल किया था, बाद में उसे छोडक़र भाग गए।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.