बच्चों को स्कूल में बैठने में हो रही परेशानी
Betul News – भीमपुर – विकासखंड भीमपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुटंगा के ग्राम मूंगाझिरी के ईजीएस प्राथमिक शाला मूंगाझिरी का भवन जर्जर स्थिति में है जिसमें बच्चों को बैठने की व्यवस्था भी नहीं है। इसमें स्कूल भवन का छत बरसात के कारण पानी टपक टपक कर नीचे पानी भर जाने के कारण बच्चों की बैठने की व्यवस्था नहीं हो पा रहे हैं।
इसी कारण से बच्चे स्कूल नहीं आ पाते शिक्षक के माध्यम से थोड़े से जगे में बच्चों को कुर्सियों में बिठाया जाता है एवं स्कूल भवन जर्जर स्थिति होने के कारण घटनाएं भी हो सकती है।
पालक स्कूल नहीं भेज रहे बच्चे | Betul News
भवन की छत का कुछ भाग गिर चुका है। ऐसी स्थिति में शिक्षक द्वारा बच्चों को बाहर की ओर कुर्सियों पर बिठाया जाता है एवं कई बच्चे पानी टपकने के कारण स्कूल तक नहीं आ पाते हैं। बालकों की मदद से कई बार ब्लॉक स्तर पर आवेदन भी दे चुके हैं लेकिन स्कूल का मरम्मत अभी तक नहीं हो पाया है एवं बालकों का कहना है कि अगर स्कूल का मरम्मत नहीं हो पाता है तो हम बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।
जर्जर स्थिति में बच्चों के साथ कुछ नुकसान भी हो सकता है। इसी कारण से पालक गण बच्चों के स्कूल भी जाने पर असमर्थ है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने जर्जर स्कूल की शिकायत बीईओ और सीईओ को भी की है लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द स्कूल की मरम्मत कर बैठने की व्यवस्था नहीं की गई तो वह बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। इस दौरान सुनील उईके, रामचंद्र इवने, अनिल बस्तीराम, रमेश धुर्वे, भीलिया उइके, शोभाराम उइके, पिंटू उइके, दीपक उइके एवं सभी पालक गण उपस्थित थे।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.