Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – स्कूल के एकाउंटेंट- कॉर्डिनेटर ने किया ढाई लाख का गबन

By
Last updated:

Betul Newsबैतूल शहर के गंज इलाके में संचालित यूरो किड्स स्कूल में विद्यार्थियों की फीस की राशि में ढाई लाख के गबन करने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक श्रीमती प्राची पति जितिन भार्गव की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने गबन करने वाली स्कूल की एकाउंटेंट एवं कोऑर्डिनेटर नंदिनी धुर्वे बैतूल के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

पर्सनल खाते में जमा करवाती थी फीस | Betul News

ताप्ती टॉवर गंज के सामने संचालित यूरोकिड्स स्कूल की संचालिका प्राची भार्गव ने 10 जुलाई 2023 को गंज थाने में दिये आवेदन में उल्लेख किया कि 11 जुलाई 2022 से एकाउटेंट- कॉर्डिनेटर पद पर कार्यरत नंदिनी धुर्वे द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों की फीस स्कूल के बैंक एकाउंट में जमा करवाने की बजाये पर्सनल बैंक खाते में जमा करवाती थी। साथ ही नगद जमा होने वाली फीस की राशि भी स्कूल के बैंक खाते में जमा करने की बजाये फर्जी दस्तावेज बनाकर राशि का गबन करती थी।

स्कूल संचालिका श्रीमति भार्गव ने आरोप लगाया कि एकाउटेंट नंदिनी धुर्वे द्वारा स्कूल से कैश निकालकर कोठीबाजार बस स्टैंड स्थित किसी दुकान को नगद राशि दी जाकर अपने बैंक एकाउंट में जमा कराती थी। यूरोकिड्स की संचालिका ने एकाउटेंट- कॉर्डिनेटर नंदिनी द्वारा दस्तावेजों में हेरफेर कर ढाई लाख रूपए गबन करने की शिकायत गंज थाने में की है।

गबन पकडऩे पर संचालिका के एकाउंट में जमा की राशि | Betul News

स्कूल संचालिका प्राची भार्गव द्वारा पुलिस को की गई शिकायत में उल्लेख किया है कि एकाउटेंट द्वारा की जा रही धोखाधड़ी एवं गबन का खुलासा होने के बाद एकाउटेंट नंदिनी ने फीस की राशि 21 हजार 950 रूपए उनके पर्सनल बैंक खाते में जमा की थी। स्कूल संचालिका ने गंज पुलिस से लगभग ढाई लाख रूपए गबन करने वाली नंदिनी धुर्वे का एकाउंट सीज कर कार्यवाही की मांग की थी। गंज थाना पुलिस ने यूरोकिड्स स्कूल की संचालिका प्राची भार्गव की शिकायत पर स्कूल की एकाउंटेंट कॉर्डिनेटर नंदिनी पिता विष्णु प्रसाद धुर्वे निवासी लोहिया वार्ड, गंज-बैतूल  के खिलाफ धारा 406 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – स्कूल के एकाउंटेंट- कॉर्डिनेटर ने किया ढाई लाख का गबन”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News