Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – 10वी कक्षा के छात्र ने घर में लगाई फांसी 

By
On:

Betul Newsबैतूल नगर के कृष्णपुरा निवासी एक 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बालक की माँ ने बालक को फांसी पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना बाकी परिजनों को दी जिसे बाद तत्काल बालक को फांसी से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपांशु पिता बाबूराव बंजारे उम्र 15 वर्ष निवासी कृष्णपुरा टिकारी बैतूल ने बुधवार सुबह अपने घर में फांसी लगा ली। जब बालक की मां उसे बुलाने के लिए गए तो देखा कि बालक फांसी पर लटका हुआ था जिसके बाद मां ने इसकी जानकारी बाकी परिजनों को दी और बालक को फांसी के फंदे से उतारकर परिजन तत्काल गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।

वहीं परिजनों ने बताया है कि बालक विनायकम स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था और वह एक महा से स्कूल नहीं गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालक ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

6 thoughts on “Betul News – 10वी कक्षा के छात्र ने घर में लगाई फांसी ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News