गंज व्यवसायिक क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर आए सामने
Betul News – बैतूल – प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं। और इस दौर में आम जनों की और राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की पूछ परख बढ़ गई है । वहीं इन दिनों व्यापारियों के हितैषी बनने की भी नेताओं में होड़ दिख रही है।
गंज में एक किराना दुकान में हुई चोरी के बाद राजनेतिक दलों के वरिष्ट नेता ऐसे जागे कि जैसे कभी चोरी नहीं हुई है । किसी ने बोला नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को सक्रिय किया जाए । तो किसी ने एसपी से मुलाकात कर चोरी की घटना पर रोष जताया।
वहीं कुछ नेताओं ने यह भी मांग कर दी कि गंज में ही पुलिस थाना खोला जाए जिससे घटनाओं में कमी आए। वैसे तो इन lनेताओं की सक्रियता को देखकर अच्छा लगा कि जनता के हितैषी हैं पर सवाल यह है कि पिछले चार सालों में भी ऐसी चोरी की घटनाएं घटित हुई हैं तब इन नेताओं का उत्साह कहां गया था?
प्रेमी किराना स्टोर पहुंचे हेमंत खण्डेलवाल | Betul News

गंज की प्रतिष्ठित प्रेमी किराना स्टोर पर चोरी की घटना को लेकर पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल 3 जुलाई को व्यापारियों से मिले और इस दौरान उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी ली। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए श्री खण्डेलवाल ने गंज थाना टीआई को सुझाव दिया कि नगर रक्षा समिति को गंज क्षेत्र में तैनात किया जाए। इसके अलावा उन्होंने गंज क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी बात कही। व्यापारियों ने भी उन्हें गंज थाना गंज में वापस लाने की मांग रखी।
व्यापारियों के साथ एसपी से मिले डागा

व्यापारियों से पूर्व सांसद हेमंत खण्डेलवाल से मुलाकात के एक दिन बाद 4 जुलाई को बैतूल विधायक निलय डागा ने व्यापारियों के साथ एसपी सिद्धार्थ चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने चोरी की घटनाओं को लेकर गंज में चौकी पुन: शुरू कराने की मांग की। उनका कहना था कि व्यापारिक क्षेत्र गंज की पुलिस चौकी बंद हो गई। पुलिस थाना गंज क्षेत्र से दूर पहुंच गया है। जिससे गंज क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक वारदात हो रही हैं। जिसमें व्यापारियों में भय व असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।
नपाध्यक्ष ने गंज क्षेत्र में थाना खोलने दिया प्रस्ताव | Betul News

7 जुलाई को इस घटनाक्रम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पार्षदों ने एसपी से मुलाकात कर गंज प्रायमरी स्कूल की जमीन का थाना बनाने के लिए प्रस्ताव दिया। इस दौरान एसपी ने बताया कि थाना बनाने के लिए कम से कम 25 हजार वर्गफीट जमीन की आवश्यकता है। जबकि नपा द्वारा दिए गए प्रस्ताव में मात्र 16 हजार वर्गफीट जमीन की ही बात कही गई थी। इसलिए यह प्रस्ताव यहीं पर खत्म हो गया।
पहले क्यों नहीं कसी नकेल
गंज में घटी चोरी की घटना के बाद जिस तरह से अपने आपको व्यापारियों का हितैषी बताने की होड़ लगी है उससे आम जनता में भी यह चर्चा हो रही है कि चुनाव आते ही नेताओं को व्यापारी याद आने लगे हैं। पिछले चार साल में गंज क्षेत्र में कई बड़ी घटनाएं और चोरी की घटनाएं घटित हुई है। अगर ऐसा पहले किया जाता तो हो सकता था कि ऐसी स्थिति निर्मित नहीं होती। फिलहाल देखना यह है कि इन नेताओं की सक्रियता के बाद क्या रिजल्ट सामने आते हैं?






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.