पुलिस ने पुल के नीचे से लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
Betul News – बैतूल – खेड़ी ताप्ती ब्रिज से एक युवती के अचानक नीचे गिरकर घायल हो जाने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल-परतवाड़ा मार्ग पर ताप्ती नदी पर बने ब्रिज पर एक युवती राधा पिता मुन्नालाल चढ़ोकार 19 साल निवासी मेंढा थाना झल्लार खेड़ी जाने के लिए बस में सवार हुई थी लेकिन वह खेड़ी ताप्ती के पास उतर गई। वह ब्रिज पर खड़ी हुई थी इसी दौरान अचानक वह ब्रिज से नीचे गिर गई।
- Also Read – Sidhi News Video – आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्य, पेशाब करने वाले भाजपा कार्यकर्ता पर NSA की कार्यवाही
जब यह घटना राहगीरों ने देखा और फिर पुलिस वाले उसे घायल अवस्था में ब्रिज से ऊपर लेकर आए और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर झल्लार टी आई अनुराग प्रकाश मौके पर पहुंचे। श्री प्रकाश ने बताया कि राधा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह झल्लार से खेड़ी जाने के लिए बस से निकली थी वह ताप्ती घाट पर क्यों उतरी और ब्रिज से कैसे नीचे गिरी है यह उसे भी याद नहीं है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.