Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – वन विभाग के चौकीदार की पीट पीट कर हत्या 

By
On:

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

Betul Newsचिचोली(राजेंद्र दुबे) पुरानी रंजिश को लेकर वन विभाग के चौकीदार की हमलावरों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पत्नी की शिकायत पर बीजादेही थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बीजादेही थाना प्रभारी नन्हेंवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत काजली गाँव में कारपोरेशन वन विभाग के चौकीदार राम पिता श्यामलाल धुर्वे 40 साल की मंगलवार रात चार हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी लोहे की राड हमला कर युवक हत्या कर दी। हत्या करने वाले का हमलावर गांव के ही बताए जा रहे हैं। तीन साल पुराने एक मामले को लेकर हुई रंजिश को लेकर हत्या करना बताया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी इमरती बाई धुर्वे की शिकायत पर मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।

श्री सिंह ने बताया कि इमरवती बाई ने बताया कि रात करीब 10 बजे राम अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान गांव के कालु परते, अकित परते, बस्तीराम, कालु कुमरे ने घर में घुस गये और लाठी, लोहे की राड से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को 100 डायल से हत्या की जानकारी लगी।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्या के मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश जुट गई है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – वन विभाग के चौकीदार की पीट पीट कर हत्या ”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News