Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – श्याम किशोर शुक्ला बने चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसल

By
On:

डिप्टी और असिस्टेंट काउंसल का भी हुआ चयन

Betul Newsबैतूल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम किशोर शुक्ला जो पिछले 30 सालों से बैतूल जिला न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। श्री शुक्ला को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसल के पद पर चयनित किया है।

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के पत्र के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल ने चयन समिति का गठन किया और चीफ लीगल एण्ड डिफेंस काउंसल, डिप्टी चीफ लीगल डिफेंस काउंसल एवं असिस्टेंड लीगल एण्ड डिफेंस काउंसल के पदों पर संविदा के आधार पर काउंसल का चयन किया है। चीफ काउंसल के रूप में श्री शुक्ला का चयन किया गया है।

इसके अलावा डिप्टी लीगल डिफेंस काउंसल के दो पदों क्रमश: एजाज खान एवं सुरेश कुमार राकसे बनाए गए हैं। साथ ही असिस्टेंड लीगल एण्ड डिफेंस काउंसल सुश्री प्रियंका चौरसिया, सुनील कुमार मोर एवं अजय सिंह सिरयाम का चयन किया है। अधिवक्ताओं के चयन पर उन्हें अधिवक्तागणों ने बधाई प्रेषित की है। गौरतलब है कि श्री शुक्ला सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी स्व. श्री नवल किशोर शुक्ला के सुपुत्र और वरिष्ठ पत्रकार संजय शुक्ला के बड़े भाई हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News