पेट दर्द होने पर भैंसदेही अस्पताल में कराया था भर्ती
Betul News – बैतूल – शांति भंग करने के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया था। युवक को पेट दर्द होने पर उसे भैंसदेही अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के मामले में ज्यूडिशियल जांच के आदेश दिए गए हैं। युवक की जमानत एसडीएम भैंसदेही ने खारिज कर दी थी।
इलाज के दौरान हुई मौत | Betul News
टीआई जयंत मर्सकोले के मुताबिक पिपलना खुर्द का रहने वाला युवक राहुल चंपालाल (23) को कल मंगलवार एक महिला की शिकायत के बाद पकडक़र थाना भैंसदेही लाया गया था। देर रात उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
पेट दर्द होने पर कराया था भर्ती
बताया जा रहा है की युवक को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह पहले से ही बीमार था।। उसके पेट में कभी कभी दर्द भी उठता था। रात को भी कस्टडी के दौरान उसको पेट में दर्द उठा था। इस मामले ज्यूडिशियल जांच के आदेश कर दिए गए है।
एसडीएम ने की थी जमानत खारिज | Betul News
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार पुलिस ने युवक राहुल को शांति भंग करने के आरोप में प्रकरण बनाकर एसडीएम भैंसदेही के कोर्ट पेश किया था। जहां उसका जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उसे जेल भेजा जाना था। इसके लिए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना था। मेडिकल के लिए उसे अस्पताल ले जाए जाने पर उसकी तबीयत वहीं बिगड़ गई थी। तब पुलिस कर्मी उसका इलाज करवाकर थाने ले आए थे। रात करीब 11 बजे उसके पेट में दर्द उठने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
गोंगपा ने लगाए आरोप
युवक की मौत के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने युवक की गिरफ़्तारी गलत तरीके से किए जाने का आरोप लगाया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमंत सरयाम ने कहा की युवक को गांव की एक महिला की शिकायत के बाद शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि पुलिस को ऐसा करना ही नही था। पैसा एक्ट के तहत गांव गांव में शांति निवारण समिति बनी हुई है। ऐसी यह मामला समिति के सामने लाया जाना चाहिए था।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.