Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – नीतू परमार ने हाईकोर्ट से याचिका ली वापस

By
On:

दूसरी याचिका लगाने की तैयारी

Betul Newsबैतूल मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पद के चर्चित मामले में नया मोड़ आया है। जिला अपर सत्र न्यायालय मुलताई ने नगर पालिका मुलताई के अध्यक्ष पद के चुनाव को शून्य करने के फैसले को नीतू परमार ने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट में दायर याचिका उन्होंने वापस ले ली है। अब इस मामले में दूसरी याचिका दायर करने की तैयारी में है।

14 जून को मुलताई एडीजे कोर्ट ने भाजपा पार्षद वर्षा गढ़ेकर की याचिका पर फैसला सुनाते हुए मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव अवैध और शून्य घोषित करते हुए एक माह के भीतर चुनाव करने के कलेक्टर को आदेश दिए थे। नपाध्यक्ष नीतू परमार के चुनाव शून्य होने के बाद उन्होंने इस फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जानकारी मिली है कि नीतू परमार ने दायर याचिका वापस ले ली है। इस मामले को लेकर सांध्य दैनिक खबरवाणी से चर्चा में उन्होंने बताया कि पहली याचिका गलत धारा में लग जाने के कारण उसे वापस ले लिया है और अब इस मामले में दूसरी याचिका हाईकोर्ट में दायर कर रहे हैं।

गौरलतब हो कि मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव शून्य होने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने भाजपा पार्षद वर्षा गढ़ेकर को आगामी चुनाव होने तक अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत कर दिया है। अब देखना यह है कि हाईकोर्ट में लगने वाली दूसरी याचिका का फैसला कब तक आता है और मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर क्या निर्णय होता है?

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – नीतू परमार ने हाईकोर्ट से याचिका ली वापस”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News