Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – वाहन चेकिंग देख भागा युवक निकला शातिर बाइक चोर

By
On:

पुलिस ने आरोपी के पास बरामद की 4 बाइक

Betul Newsझल्लार(विक्की आर्य)अपराधी कितना बड़ा शातिर क्यो ना हो पुलिस को देख कर उसके हाथ पैर फूल जाते है । ऐसा ही कुछ गुरुवार को हुआ जब वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक अपनी बाइक लेकर भागने लगा जब पुलिस ने उसको पकड़ा तो वह बाइक चोर निकला ।

दरअसल पुलिस अधीक्षक सिंध्दार्थ चौधरी के व्दारा चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा प्रबंधन,असामाजिक तत्वो पर सिकंजा कसने, आगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुये रोड पर पुलिस की उपस्थित सुनिश्चित करने एवं अपराध नियंत्रण के उदेश्य से सतत् वाहन चैकिंग का अभियान आरंभ किया गया था।

जिसमे झल्लार पुलिस व्दारा वाहन चैकिंग के दौरान टेमोरनी जोड पर एक मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर अपनी मोटर सायकल को घुमाकर भागने लगा जिस पर पुलिस को संदेह होने पर उसका पीछा कर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे गाड़ी के कागजात पूछने पर कागज एवं गाड़ी के रजिट्रेशन नंबर के संबंध मे गोलमोल जवाब देने लगा जिससे संदेह होने पर पी.ओ.एस. मशीन से वाहन का चैचिस नं. व ईजन नं. का मिलान किया गया जो उक्त वाहन चोरी का होना पाया गया ।

संदेही व वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाना लेकर आये और संदेही अक्षय धोटे जाति कोरकू उम्र 20 साल निवासी सिवनपाट से पूछताछ करने पर तीन अन्य मोटरसायकल और भी चोरी करना बताने पर कुल चार मोटर सायकल आरोपी की निशादेही पर बरामद किये गये। जिसमे 01. एक वाहन मोटरसायकल ड्रीम योगा ठेसका जोड ताप्ती से 02. एक मोटरसायकल होण्डा साईन कम्पनी की परतवाडा महाराष्ट्र से 03. एक एच एफ डीलक्स मोटरसायकल धामनगांव रेल्वे महाराष्ट्र से 04. एक मोटरसायकल हीरो होण्डा स्पेंडर ग्राम सिंधी पथरोट महाराष्ट्र से चोरी करना बताया जो कुल मसरुका करीब 2,80,000/- रुपये का जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी अनुराग प्रकाश, सउनि संजय कलम, सउनि दिलीप टांडेकर, प्र. आर. 283 अजय वरबडे, प्र. आर. 52 विजेश, रघुवंशी, आर. क्र.618, जगदीश, आर.क्र.278 प्रवीण, आर.क्र.694 सोनू काजले सैनिक 315 ब्रजमोहन सैनिक 195 अमित, सैनिक 279 दिलीप साठे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – वाहन चेकिंग देख भागा युवक निकला शातिर बाइक चोर”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News