ग्राम पंचायत मांडवी में सरपंच के लिए तीन प्रत्याशी थे मैदान में
Betul News – आठनेर – ब्लाक की ग्राम पंचायत मांडवी में सरपंच के संविदा शिक्षक पर चयनित होने के बाद उनके द्वारा इस्तीफा दे दिए जाने से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में तीन प्रत्याशी रामप्यारी हारोडे, चंद्रकला मरकाम और सुनीता धुर्वे के बीच मुकाबला था। इस मुकाबले में रामप्यारी हारोड़े ने 58 वोटों से सरपंच पद का चुनाव जीत लिया।
58 वोटों से दर्ज की जीत | Betul News
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मांडवी में सरपंच पद पर भाजपा विचारधारा की श्रीमती रामप्यारी रामदयाल हारोडे निर्वाचित हुई है । सपना विजेन्द्र ईवने द्वारा संविदा शिक्षक में चयन होने के बाद खाली कुर्सी भरने उपचुनाव हुआ था जिसमें रामप्यारी रामदयाल हारोडे ने 58 वोटों से जीत दर्ज की है। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी घोषणा कर रामप्यारी हारोडे की चुनाव में जीत दर्ज करने पुष्टि की है।
इस्तीफा देने से हुआ उपचुनाव | Betul News
ग्राम मांडवी में सरपंच सपना विजेन्द्र ईवने के इस्तीफे के बाद चुनाव की प्रक्रिया की गई बताया गया है कि यहां पर सरपंच के द्वारा शिक्षा विभाग में चयनित होने के कारण सरपंच चुनाव हेतु निर्वाचन प्रक्रिया की गई थी। इसमें 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें मुख्य मुकाबला रामप्यारी हारोड़े, चंद्रकला मरकाम, सुनीता धुर्वे में था। 16 मतदाताओं ने नोटा का भी इस्तेमाल किया। रिटर्निंग ऑफिसर ने इसकी घोषणा कर रामप्यारी हारोडे की चुनाव में जीत दर्ज करने पुष्टि की है।





