Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – रेत के विकल्प एम सेंड की बजाय डस्ट का हो रहा था उपयोग

By
On:

एई ने मोक्षधाम रपटे का रुकवाया काम

Betul Newsआमला(पंकज अग्रवाल)विकासखंड के ग्राम परसोड़ा के मोक्षधाम में रपटे के निर्माण की उच्च अधिकारी को की गई शिकायत के बाद एई मैडम ने साइट का निरीक्षण कर फिलहाल निर्माण रुकवा दिया है। 15 लाख रुपए लागत के रपटे में गुणवत्ताहीन निर्माण की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद आप के युथ विंग जिला उपाध्यक्ष सुधीर चौकीकर ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्र से की थी।

मनरेगा एई सविता रॉय ने निर्माणस्थल पर रेत के विकल्प के तौर इस्तेमाल होने वाली एम सेंड के बजाय डस्ट पाए जाने पर ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को निर्माण रोकने को कहा है। ग्रामीण राजेंद्र धाडसे ने बताया की निर्माण कार्य में खराब सीमेंट और रेत की जगह डस्ट का उपयोग हो रहा है। देवेंद्र घोटे ने बताया की इस तरह निर्माण हुआ तो पहली बाढ़ में रपटा बह जाएगा। ग्रामीण ने राखड जैसी सीमेंट इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए है। लोहे की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए है।

निरीक्षण में खराब मटेरियल मिला तो काम रोका | Betul News

मनरेगा सहायक यंत्री श्रीमती सविता रॉय ने खबरवाणी को बताया की शुक्रवार को निरीक्षण में परसोडा के रपटा निर्माण स्थल पर खराब मटेरियल उपयोग करने पर काम रोका गया है। पंचायत एम सेंड की जगह डस्ट का प्रयोग कर रही थी।सीमेंट को भी बदलने निर्देशित किया है। जो निर्माण हुआ है उसे तोडक़र नए सिरे से अच्छी सामग्री से निर्माण करवाएंगे। मटेरियल को लैब में टेस्ट करवाएंगे।

एम सेंड टेस्ट करवाकर उपयोग करें

उपयंत्री राजेंद्र पटेल ने बताया मैने निरीक्षण कर एक दिन पहले ही खराब मटेरियल के कारण काम रोकने कहा था। सभी ग्राम पंचायत को एम सेंड उपयोग करने के पूर्व उपयोग करने को कहा है। आगे गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करवाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने तत्परता दिखाई | Betul News

आप पार्टी के सुधीर चौकीकर ने बताया इस मामले में जिला सीईओ अभिलाष मिश्र से शिकायत के बाद तकनीकी अधिकारियों ने निर्माण की जांच कर काम रुकवा दिया। उनकी तत्परता से ही काम रुका अब आगे गुणवत्ता पूर्ण कार्य की उम्मीद है। रपटा बनने से बारिश के दिनों में शवदाह के लिए लोगो को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – रेत के विकल्प एम सेंड की बजाय डस्ट का हो रहा था उपयोग”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News