Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – दिग्गज नेता रोज निकलते हैं जर्जर मार्ग से

By
On:

नासेरी द्वार से युवराज परिहार द्वार तक सडक़ की हालत खस्ता

Betul Newsबैतूल पिछले कुछ दिनों से नगर पालिका परिषद एवं अन्य शासकीय इकाईयों ने शहर की प्रमुख सडक़ों के कायाकल्प के लिए डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया है जो शहर के सिर्फ मुख्य मार्गों पर ही हो रहा है। शहर में एक ऐसा भी मार्ग है जो रहता तो सबसे व्यस्त है लेकिन सबसे जर्जर भी है। और इस पर खासियत यह है कि इस जर्जर मार्ग पर भाजपा के दिग्गज निवास करते हैं और इस मार्ग का सर्वाधिक उपयोग भी यह लोग करते हैं। उसके बावजूद इस मार्ग की कोई सुध नहीं ले रहा है।

आधा किलोमीटर के मार्ग में सैकड़ में गड्ढे हो गए | Betul News

गंज क्षेत्र में गुप्ता माल के बाजू से हाऊसिंग बोर्ड कालोनी होते हुए कपूर गैस एजेंसी तक जाने वाले लगभग आधा किलोमीटर के मार्ग में सैकड़ में गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर रोड पूरी तरह से कट गई है। जिसके चलते वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा मार्ग के गड्ढों के कारण वाहनों में टूट-फूट भी हो रही है। और मार्ग में कई जगह गति अवरोध भी बना दिए गए हैं जिससे वाहन चालकों की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है।

गौरतलब है कि इस आधा किलोमीटर के मार्ग पर मुख्य रूप से भाजपा के वर्षों तक मंडल अध्यक्ष रहे राजेश आहूजा, जिला भाजपा के सहकोषाध्यक्ष दीपू सलूजा अभी तक वार्ड के भाजपा पार्षद रहे गोलू बतरा तथा सामाजिक संस्था लायंस क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी परमजीतसिंह बग्गा का निवास है।

इसके अलावा इस मार्ग का सर्वाधिक उपयोग करने वालों में पूर्व भाजपा विधायक एवं नपाध्यक्ष अलकेश आर्य शामिल है। क्योंकि इनका निवास भी इस मार्ग से जुड़े हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में है। श्री आर्य के अलावा इस मार्ग का निरंतर उपयोग करने वाले प्रमुख नेताओं में पूर्व भाजपा विधायक चैतराम मानेकर, भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष सदन आर्य, वार्ड के वर्तमान भाजपा पार्षद नितेश पिंटू परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता अमित पटेल, पूर्व कांग्रेस पार्षद निर्मला सोनी सहित शहर के कई प्रमुख व्यवसायी और सामाजिक लोग शामिल है।

इनका कहना… | Betul News

सडक़ खराब है और इस पर अतिक्रमण भी है। अतिक्रमण हटाकर सडक़ बनाई जाना चाहिए।

राजेश आहूजा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, बैतूल

30 फीट चौड़ी सीमेंट रोड बन रही है जिसमें अतिक्रमण का पेंच आ रहा है। लोगों को समझाईश देकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। और जल्द ही रोड बनकर तैयार हो जाएगी।

अलकेश आर्य, पूर्व विधायक, बैतूल

एक करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से सीमेंट रोड का टैंडर हो गया है। वर्क आर्डर होने वाला है। जल्द ही सडक़ निर्माण करवाया जाएगा।

नितेश पिंटू परिहार, बीजेपी पार्षद, टैगोर वार्ड, बैतूल

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – दिग्गज नेता रोज निकलते हैं जर्जर मार्ग से”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News