Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – परिजनों की स्मृति में वितरित किए लेपटॉप और ट्रायसाईकिल

By
On:

स्व. कमलाबाई डागा और स्व. प्रमोद डागा की मनाई पुण्यतिथि

Betul Newsबैतूल स्व. श्रीमती कमलाबाई डागा (बाईजी) और स्व. प्रमोद डागा की आज पुण्यतिथि मनाई गई। जैन दादावाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में दोनों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके अलावा उन्हें समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

पुण्यतिथि के कार्यक्रम में डागा परिवार से श्रीमती निर्मला डागा, नीरज डागा, विधायक निलय डागा, डागा फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा और परिवार के बच्चों ने सबसे पहले दोनों के छायाचित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, अजीत आर्य, द्वारका राठौर, गजानंद वर्मा, जितेंद्र चौधरी, नरेंद्र शुक्ला, सुनील शर्मा, हेमंत वागद्रे, अनुराग मिश्रा, ब्रज पांडे, धीरू शर्मा, सुनील जेधे, नारायण धोटे, हेमंतचंद्र दुबे, कैलाश पटेल, यतींद्र सोनी, मोनू बडोनिया, तरूण कालभोर, अजाबराव झरबड़े, उषभ गोठी, नब्बू खान, जयंतीलाल गोठी, दीपक शर्मा, राजकुमार बोथरा, लवलेश राठौर, जमुना पंडाग्रे, पुष्पा पेंद्राम, हेमा सिंह चौहान, प्रशांत राजपूत, आबिद खाद सहित अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।

वितरित किए गए लैपटाप | Betul News

डागा फाउंडेशन की नि:शुल्क कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियों जिन्होंने कक्षा 10 वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक लिए हैं उनमें 96 प्रतिशत वाली महिमा सोनारे और 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली दिव्या पंवार को स्व. श्रीमती कमलाबाई डागा (बाईजी) और स्व. श्री प्रमोद डागा की स्मृति में लैपटाप वितरित किए गए।

वितरित की गई इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिल | Betul News

इसके अलावा 11 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिल वितरित की गई जिनमें सोहापुर की निकिता पंवार, सांवगा के राजकुमार भुसुमकर, दनोरा के लखनलाल गोचरे, गाडवा के कोयांग जावरकर, कोदारोटी के रामनाथ यादव, बडोरा के अमरलाल नत्थया बोबड़े, शंकर नगर के गोविंद राने, विनोबा वार्ड की गंगोत्री साहू, भगत सिंह वार्ड के भीमसिंग ठाकुर, लोहिया वार्ड की मैना दौड़के, गणेश वार्ड के दीपांशु प्रसाद पांगे शामिल हैं।

For Feedback - feedback@example.com

3 thoughts on “Betul News – परिजनों की स्मृति में वितरित किए लेपटॉप और ट्रायसाईकिल”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

  2. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News