Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – एक ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूले युवक-युवती

By
Last updated:

प्रथम दृष्टया पुलिस को लग रहा प्रेम प्रसंग का मामला, जांच शुरू, जंगल में युवक-युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी ,  3 किलोमीटर तक पैदल लाशों को कंबल में उठाकर लाए

Betul Newsचिचोली (राजेन्द्र दुबे)जंगल में आबादी से तीन किमी. दूर एक युवक-युवती की एक ही साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंद का मामला मानकर चल रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति | Betul News

पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर उनका पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है।  मामला बीजादेही थाना क्षेत्र के गवाझड़प जंगल का है। सूचना मिलने पर बीजादेही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी रात घटना स्थल पर मौजूद रही, और आज सुबह लाशों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शाहपुर एसडीओपी एचएल शर्मा ने बातया कि गुरूवार की शाम को नदी से मछली पकडक़र आ रहे एक व्यक्ति ने सबसे पहले पेड़ पर लटकी लाशों को देखा जिसकी सूचना उसने गावं के कोटवार को दी कोटवार ने घटना की जानकारी बीजादेही थाने को दी।

एक ही साड़ी से लटके मिले शव | Betul News

सूचना मिलने पर बीजादेही टीआई नन्हेवीरसिंह पुलिस बल के साथ गवाझ?प के जंगल में पहुंचे उनके साथ आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों से लाशों की शिनाख्त कराई गई। मृतक युवक का नाम लिप्पू पिता रमेश धुर्वे (25) मृतिका युवकी का नाम गुंताबाई पिता सुखदेव (20) के रूप में शिनाख्त हुई। श्री शर्मा ने बताया कि दोनों के शव एक ही साड़ी से लटके मिले है। रात हो जाने के कारण शव को नीचे नही उतारा गया। पुलिस और ग्रामीण रात भर मौके पर उपस्थित रहे।

श्री शर्मा ने बताया कि आज सुबह दोनों की लाश पेड़ से उतारकर पंचनामा बनाया गया। मुख्य मार्ग से 3 किलोमीटर दूर जंगल में नदी किनारे घटना स्थल था। और वहां पर वाहन पहुंच नही सकते थे।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों शव को कंबल में उठाकर उबड़ – खाब? रास्ते से पैदल चलकर दोनों शव को मुख्य मार्ग तक लाए और वहां से वाहन के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – एक ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूले युवक-युवती”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News