Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – डॉक्टरो ने की सांकेतिक हड़ताल, प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

By
On:

Betul Newsबैतूल सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकारी डॉक्टरो ने सांकेतिक हड़ताल(Doctors Strike) कर प्रभारी मंत्री इदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगे पूरी करने की मांग की साथ ही चेतावनी दी की। उनकी मांगे पूरी नही होती है तो 3 मई से सभी सरकारी डॉक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल(Doctors Strike) करेंगे जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

ये हैं मांग | Betul News

सरकारी डॉक्टर ऐसोसियशन के डॉ. रानू वर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगो में युनिफाम जेएसीपी (क्रमिक पदोन्नती) लागू की जाए, प्रशासनिक हस्तक्षेप बंद किया जाए, पुरानी पेशन बहाल की जाए, इसके अलावा भी अन्य मांगे है।

डॉ. रानू वर्मा ने यह भी बताया कि पिछले बार सरकार ने एक समिति बनाकर मांगों के निकारण का आश्वासन दिया था। जिसमें पहले नंबर की मांग पूरी करने की भी बात की गई थी लेकिन अभी तक वह मांग पूरी नहीं हुई। सरकार की वायदा खिलाफी के कारण चिकित्सकों को आंदोलन करना पड़ रहा है।

1 बजे तक की सांकेतिक हड़ताल | Betul News

आज चिकित्सकों ने दो घंटे 11 से 1 बजे तक सांकेतिक हड़ताल(Doctors Strike) की है। आज शाम तक मांगे पूरी नही होती है तो कल से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

हड़ताल करने वाले डॉक्टरों में डॉ. रानू वर्मा, डॉ.डब्लू ए नागले, डॉ. ओपी माहोर, डॉ. विनोद बर्डे, डॉ. आनंद मालवीय, डॉ. तरूण साहू, डॉ. आर गोहिया, डॉ. वंदना धाकड़, डॉ.ईशा डेनियल, डॉ. संध्या, डॉ.कृर्तिका परिहार, डॉ. हनी सावरिया, डॉ. रंजीत राठौर, डॉ. आशीष ठाकुर सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News