
कलेक्टर ने लिया संज्ञान
Betul News – बैतूल/शाहपुर – शाहपुर नगर परिषद भवन में भाजपा संगठन की बैठक के मामले में जांच होगी। बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने मामले को संज्ञान में लिया है। और इस बैठक के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेंगे।
और इसके बाद मामले की जांच कराएंगे। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को नगर परिषद शाहपुर में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित की गई थी। नियमानुसार सरकारी भवन में गैर सरकारी कार्य अनुचित श्रेणी में माना जाता है। ऐसा अधिकारी मान रहे हैं।
अधिकारियों को नहीं थी बैठक की जानकारी | Betul News
नगर परिषद शाहपुर के भवन में भाजपा संगठन की बैठक को लेकर जब प्रभारी सीएमओ ब्रजकिशोर शर्मा से सांध्य दैनिक खबरवाणी ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि रविवार को मैं व्यस्त था और मुझे नगर परिषद शाहपुर के भवन में भाजपा संगठन की बैठक के बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं है। अब मैं इस मामले में कार्यालय के अधीनस्थ स्टाफ से जानकारी ले रहा हूं।
इसी मामले में सांध्य दैनिक खबरवाणी ने कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस से चर्चा की तो उन्हें भी इस बैठक की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सांध्य दैनिक खबरवाणी की जानकारी पर संज्ञान लिया। श्री बैंस ने कहा कि इस तरह की बैठक नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि जो सरकारी परिसर है उसे गैर सरकारी कार्य के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मैं अधिकारियों से रिपोर्ट मंगा रहा हूं।
23 अप्रैल को हुई थी बैठक | Betul News
23 अप्रैल को दोपहर 2 बजे नगर परिषद भवन शाहपुर में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुधाकर पंवार शामिल होने पहुंचे थे।
बैठक को लेकर बूथ अध्यक्ष भाजपा शाहपुर के व्हाट्सएप गु्रप पर मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल शाहपुर मनीष कुमरे ने बैठक की सूचना पोस्ट की थी। इस मैसेज में लिखा था कि एक आवश्यक सूचना आप सभी मंडल पदाधिकारियों, सभी मोर्चे के अध्यक्ष, पदाधिकारी व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता आप सभी को सूचित किया जाता है कि एक अति आवश्यक कामकाजी बैठक आज नगर परिषद शाहपुर में रखी गई है।
बैठक में हमारे बीच जिले के महामंत्री सुधाकर पंवार उपस्थित रहेंगे। अत: आप सभी इस बैठक में अपेक्षित हैं।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.