भाजपा व्यापारी प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल पहुंचे बैतूल
Betul News – बैतूल – भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल आज बैतूल पहुंचें और उन्होने भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियो और व्यापारियो की बैठक ली। इस दौरान उन्होने प्रकोष्ठ को मजबूत करने और व्यापारियो के हित मे कार्य करने की बात कही बैठक में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अनुराग पवार, जिला संहसंयोजक रतन गुगनानी, बबलू मालवी, राजा साहू और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक के बाद उन्होने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ व्यापारियो को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के हर जिले में प्र्रकोष्ठ के द्वारा बड़े सम्मेलन आयोजित करने की योजना है। इंदौर में सम्मेलन हो चुका है।
पत्रकारो के सवालो का जवाब देते हुए | Betul News
पत्रकारो के सवालो का जवाब देते हुए कहा कि जीएसटी की पहले व्यापारियो को पूरी जानकारी नही थी जिसके कारण उन्हें दिक्कत हो रही थी। धीरे-धीरे सभी जानकारी मिलने के बाद जीएसटी मे अब व्यापारियो को कोई दिक्कत नही है उनका समय पर रिटर्न जा रहा है। अगर व्यापारियो को कोई दिक्कत होगी तो प्रकोष्ठ उनकी मदद करेगा।
स्थानीय प्रशासन की मदद से समस्या का कराए निराकरण | Betul News
श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि सभी जिले के संयोजको को निर्देश दिए है कि वे बाजारो का निरीक्षण करें जहां भी शौचालय और पार्किंग की दिक्कत है। वहां स्थानीय प्रशासन की मदद से समस्या का निराकरण कराए। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापारियो के लगातार सुझाव आते रहते है। उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जाता है। प्रकोष्ठ व्यापारियो को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा है।
व्यापारियो को टिकिट देने के सवाल पर उन्होने कहा कि पार्टी जिसे सशक्त दावेदार मानेगी। उन्हें टिकिट मिलेगी। वैसे कई व्यापारी भाजपा में विधायक भी है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.