Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – तिलकधारी बाबा का फांसी पर लटका मिला शव

By
On:

परिजनों ने कहा आत्महत्या नहीं हुई है हत्या

Betul Newsबैतूल जिला मुख्यालय के समीपस्थ नगर भडूस निवासी तिलकधारी बाबा का शव उसके घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने बाबा की आत्महत्या किए जाने को नकारते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस | Betul News

प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकधारी उर्फ लोकेश तायवाड़े उम्र 28 साल निवासी भडूस का शव उसी के घर में फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में परिजनों का कहना है कि तिलकधारी बाबा ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों से हुआ था विवाद | Betul News

कोतवाली टीआई अजय सोनी का कहना है कि लोकेश तायवाड़े ने फरवरी माह में मंदिर की जमीन को लेकर और प्रतिमा स्थापित करने को लेकर कुछ स्थानीय लोगों से विवाद हुआ था इसकी सूचना प्राप्त हुई थी। उस समय समझाईश देकर मामला शांत करवा दिया था।

कल रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलकधारी महाराज ने फांसी लगा ली है, जिसको लेकर फारेंसिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पीएम पैनल से कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul News – तिलकधारी बाबा का फांसी पर लटका मिला शव”

  1. Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News