Betul News – आमला (पंकज अग्रवाल) – जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश अहमद खान की शिकायत पर आमला पुलिस थाने में बैतूल के युवक पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी संतोष पंद्रे ने पुष्टि करते हुए बताया की जनपद सीईओ दानिश खान की शिकायत पर बैतूल के युवक जयराज उइके के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और अभद्र व्यवहार का मामला दर्ज किया है।
फाड़ दिए शासकीय दस्तावेज | Betul News
श्री पंद्रे ने बताया इस मामले की सूचना सीईओ द्वारा फोन पर दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जनपद पहुंचकर गिरफ्तार कर उसका मुलाजा करवाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जनपद सीईओ के पुलिस को दिए आवेदन में बताया की आज दोपहर में उनके चेंबर में घुसकर नशे में जयराज उइके निवासी बैतूल ने टेबल पर अवलोकन के लिए रखे शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए और उनसे अभद्र व्यवहार किया।
- Also Read – Desi Jugaad Ka Video – ट्रांसफार्मर में डायरेक्ट लगा दिया म्यूजिक सिस्टम, जिसने देखा उसके उड़ गए होश
वीडियो हुआ वायरल | Betul News
इस मामले की जानकारी जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई है। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे जनपद के इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.