Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News – लापरवाही या दुर्घटना – लाइनमेन की मौत ने खड़े किए सवाल

By
On:

बिजली कंपनी मामले की जांच कर रही है

Betul Newsबैतूल मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक लाइनमेन की फाल्ट लाइन सुधारने के दौरान करंट लगने से हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिजली कंपनी की लापरवाही या दुर्घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक लाइनमेन की लाश का आज पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बिजली कंपनी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

दक्षिण संभाग में हुई घटना

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के दक्षिण संभाग के पाढर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर सुधार लाइनमैन दम्मू लाल धुर्वे उम्र 58 निवासी बोन्द्री तहसील शाहपुर की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उड़दन में लखन यादव के खेत के कोने में लाइन खराब हुई थी। जिसको सुधारने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़कर काम कर रहा था। घटना शाम 5 बजे के लगभग की है ।

ट्रांसफार्मर पर ही हो गई मौत | Betul News

11 केवी की लाइन खराब हुई थी और ट्रांसफर पर सुधार कार्य चल रहा था। अचानक बिजली चालू होने से लाइनमैन को ट्रांसफार्मर पर जोरदार करंट लग गया और लाइन मेन वही चिपक गया । घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई । जिसके बाद बमुश्किल बिजली बंद करने के बाद इसकी सूचना विभाग को दी गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।

परमिट लिया था फिर कैसे शुरू हुई लाइन

पाढर के जेई पंकज सोनी ने बताया कि लाइन पर फाल्ट था और परमिट लेकर लाइन सुधारी जा रही थी। आंधी चल रही थी जिसके कारण इंडक्शन से करंट उतरा और घटना घट गई जांच की जा रही है। श्री सोनी के इस बयान से मामला संदेहस्पद लग रहा है कि जब लाइन बंद करने का परमिट लिया गया था तो फिर इंडेक्शन से कैसे करंट ट्रांसफार्मर तक उतर गया।

जबकि परमिट लेने का मतलब ही होता है पूरी लाइन बंद करना। घटना को लेकर मृतक के पुत्र ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिताजी को करंट लग गया है और उनकी मौत हो गई है उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे हैं सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

For Feedback - feedback@example.com

4 thoughts on “Betul News – लापरवाही या दुर्घटना – लाइनमेन की मौत ने खड़े किए सवाल”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News