Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul Accident – ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत,दो की हालत गंभीर

By
On:

Betul Accidentचोपना ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई । घटना में दो गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है ।पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

पलट गई ट्रैक्टर-ट्रॉली | Betul Accident

चोपना थाना क्षेत्र के शांतिपुर (सीताफल)निवासी किसान के खेत से ट्रैक्टर ट्राली से गेंहू भर कर घर लाते समय रास्ते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई । जिससे मौके पर ट्रैक्टर पर बैठी 45 वर्षीय महिला राधा की नीचे दबने के कारण मौत हो गयी ।

वही ट्रैक्टर मृतक महिला का बेटा संतोष यादव चला रहा था एवं राधा एवं उनकी पोती 4 साल वर्षीय नंदनी भी बैठी थी । हादसे में संतोष एवं नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गए ।

घायलों को भेज दिया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र | Betul Accident

घायलों को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया हैं । दोनों की हालत गंभीर होने के कारण बैतूल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं । चोपना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह धुर्वे ने बताया कि चोपना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी एवं लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं । ट्रैक्टर ट्राली को चोपना थाना ले जाया गया हैं ।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Betul Accident – ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से महिला की मौत,दो की हालत गंभीर”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News