खबरवाणी
म.प्र में एस.आई.आर में प्रथम उत्कृष्ट कार्य के साथ विधिक कार्य कर पक्षकारो के लिए उपलब्ध होना बड़ी उपलब्धि
आमला:- के एस.डी.एम श्री शैलेन्द्र बडोनिया ने आमला तहसील के साथ सारनी तहसील की जिम्मेदारी भी उठाई उनके उत्कृष्ट कार्य से आमला अनुभाग प्रदेश में अव्वल आया है। जोकि हम सब के लिए गौरव की बात है, उन्होने एस.आई.आर के व्यस्तत्म शेडयूल के बाद भी एस.डी.एम न्यायालय में बैठकर अपीलो का त्वरित निराकरण किया और पक्षकारो के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर आज अधिवक्ता संघ आमला के सदस्यो ने शाल व श्रीफल से सम्मानित किया राजस्व अपीलो का निराकरण जिले मे सर्वश्रेष्ट है, इस अवसर पर सी.एम.ओ नितिन बिज़वे का मी अभिवंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ट अधिवक्ता पं. राजेन्द उपाध्यय, वरिष्ठ अधिवक्ता नोटरी सतीश देशमुख , रवि देशमुख, दिनेश सोनी, दीलिप सोनी, विजिया जैन, पूजा सूर्यवंशी, किरण जैसवाल, शबाना खान आदि गण अधिवक्तागण उपस्थित रहे।





