Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सालबर्डी मेले के पूर्व टीआई ने ली शांति समिति की बैठक

By
On:

खबरवाणी

सालबर्डी मेले के पूर्व टीआई ने ली शांति समिति की बैठक

मुलताई। मप्र एवं महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित ग्राम सालबर्डी में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले एवं सीमा क्षेत्र में होने वाले अपराधो पर अंकुश लगाने को लेकर शनिवार को मासोद पुलिस चौकी में टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में समस्त शांति समिति के सदस्यों व सरपंच व प्रतिनिधि
को ग्रामों में होने वाले आपसी झगड़े छोटे छोटे विवादों को ग्राम स्तर पर ही सुलझाने के लिए चर्चा की।वहीं सीमा क्षेत्र से लगे ग्रामो ग्रामों से महाराष्ट्र की ओर से आने वाले अपराधिक तत्वों पर नजर रखने व पुलिस को सूचना देने के लिए व्हाटस एप पर शांति समिति ग्रुप बनाया गया है जिसमें कोई भी ग्रामीण प्रतिनिधि क्षेत्र की समस्या बता सकते है।टीआई परिहार ने बैठक में उपस्थित सरपंचो एवं जनप्रतिनिधियों से ग्राम पंचायत स्तर पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का अनुरोध किया।जिससे अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सके।वहीं नहा शिव रात्रि पर लगने वाले सालबर्डी मेले में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाने को लेकर उपस्थित लोगो से चर्चा की गई। बैठक में टीआई नरेंद्र सिंह परिहार के साथ चौकी प्रभारी आरएस राजपूत सहित क्षेत्र के सरपंचगण,गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News