15 साल इतने बदले की आप भी नहीं पहचानेंगे
Banku In Bhoothnath – सदी में महानायक को तो आप सभी जानते ही हैं उनके साथ फिल्मों में काम करने का सपना हर कोई देखता है। ऐसे में कई स्ट्रगलिंग एक्टर कड़ी मेहनत करते हैं की उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिले। ऐसे में हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट रहते हुए ही अमिताभ बच्चन के साथ काम कर लिया है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं साल 2008 में आई फिल्म भूतनाथ (Bhoothnath) की, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए बंकू उर्फ अमन सिद्दीकी ने कमाल की एक्टिंग कर के सबका दिल जीत लिया था।
जैसा की आप सभी जानते हैं की फिल्म को 15 हो चुके हैं और अब इस फिल्मे में काम करने वाले सभी किरदारों का लुक काफी बदल गया है। अब अगर हम बात करें फिल्म में छोटे से बच्चे बंकू का किरदार निभाने वाले अमन सिद्दीकी की तो उनका लुक पूरा बदल चूका है और अब उनका एक अच्छा ट्रांसफॉर्मशन हो गया है।
- ये खबर भी पढ़िए : – Pakshi Aur Machli ka Video – मछली ने बड़ी चालाकी से बचा ली अपनी जान
भूत के किरदार में अमिताभ | Banku In Bhoothnath
अमिताभ बच्चन जिन्होंने भूतनाथ फिल्म में अपने शानदार अभिनय से सभी को हैरत में डाल दिया था। उनके फैंस द्वारा इसे काफी पसंद किया गया था। मगर फिल्म में बच्चे यानि बंकू के बिना फिल्म अधूरी रहती। जिसने अमिताभ के दोस्त का रोल अदा किया था। क्यूट से नजर आने वाले बंकू अब जवान हो गए है और बेहद हैंडसम देखने लगे है।
गाने का भी शौक
अमन सिद्दीकी को एक्टिंग करने के साथ गाना गाने का शौक भी है और अक्सर वो अपने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिसमें कभी वो अरिजीत सिंह तो कभी आतिफ असलम के गाने गाते नजर आते हैं।
भूतनाथ से की करियर की शुरुआत | Banku In Bhoothnath
साल 2000 में मुंबई में जन्मे एक्टर अमन सिद्दीकी ने अपने करियर की शुरुआत जूही चावला, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे एक्टर्स के साथ साल 2008 में आई फिल्म ‘भूतनाथ’ के जरिए की थी. 90 के दशक में उनकी इस पिक्चर को खूब पसंद किया गया था. फिलहाल, अमन सिद्दीकी बड़े पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं जिनके लिए वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
Source – Internet
- ये खबर भी पढ़िए : –





