खबरवाणी
बजरंग दल ने दी पुलावामा में शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मुलताई। नगर मेंबजरंग दल चौक पर शनिवार की रात 8 बजें विहिप बजरंग दल मुलतापी के बजरंगियों ने पुलावामा में 9साल पहले शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की।गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी 2019 को, पुलवामा में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था , जिसमें 40 भारतीय सुरक्षा कर्मियों की जान गयी थी। यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा ज़िले के अवन्तिपोरा के निकट लेथपोरा इलाके में जवानों पर विधर्मियों ने बम से बस अटेक किया था, जिसमे भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान विहिप बजरंग दल के बजरंगियों एवं नगर के भुतपुर्व सैनिकों ने उद्बोधन दिया व शहिदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।वहीं बजरंग दल मुलतापी के ग्रामीण शाखा घाटबिरोली, पांडरी, मंगोनाकला , मालेगांव में भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।





