Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Bahubali Hookah – सोशल मीडिया पर वायरल 15 चिलम वाला बाहुबली हुक्का

By
On:

दावा ये की ऐसा दूसरा हो ही नहीं सकता 

Bahubali Hookahसोशल मीडिया पर कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों को हैरानी में डाल रहा है, जिसमें 15 चिलम वाला देसी हुक्का दिखाई दे रहा है। इसे बनाने वाले ने दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा हुक्का है। वीडियो देखने वाले लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं और इसे लेकर खूब मौज कर रहे हैं।

15 चिलम वाला हुक्का | Bahubali Hookah

इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर यह वीडियो साझा किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में दिखाई जा रही यह हुक्का कोई साधारण हुक्का नहीं है। इसके आकार से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह देश का सबसे बड़ा हुक्का क्यों कहा जा रहा है। वीडियो में इसे बनाने वाले व्यक्ति दावा कर रहे हैं कि, यह 15 चिलम वाला हुक्का पूरे हरियाणा और देश भर में नहीं मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति इससे बड़ा हुक्का लाकर दिखाता है, तो उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि 11 चिलम का हुक्का पहले बना है, लेकिन 15 चिलम वाला हुक्का पहली बार बनाया गया है।

वायरल हुआ वीडियो | Bahubali Hookah 

वीडियो में दिखता है कि लकड़ी के इस हुक्के में 15 अलग-अलग जगहों पर चिलम जोड़ी गई हैं। इसके साथ ही, इस पर बेहद अलग तरीके से नक्काशी भी की गई है। हुक्के के ऊपर ‘बल्लू प्रधान’ नाम लिखा गया है। इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है, जबकि 11 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

Source Internet 
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News