खबरवाणी
आठनेर के माडवी में एस आई आर के संबंध में बी,एल,ओ की ली बैठक
दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आठनेर। आज 6 नवंबर दिन गुरुवार को करीब 12:00 बजे आठनेर विकासखंड की ग्राम पंचायत मांडवी में नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर एवं जॉइंट कमिश्नर जिले के संवेदनशील जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशीजिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन एसडीएम, तहसीलदार श्रीमती कीर्ति डेहरिया , सी,ई,ओ,आस्था जैन ,सभी की उपस्थिति में एस, आई आर, पर बीएलओ से चर्चा की एवं कार्य के संबंध में पूर्ण जानकारी ली और कार्य को गति प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी बीएलओ को इस कार्य में तेजी लाने हेतु दिशा निर्देश दिया है और जल्दी से जल्दी कार्य पूरा करने के आवश्यक कदम उठाने हेतु कहा गया है इसके बाद सभी उच्च अधिकारी गण आठनेर पहुंचे और आठनेर में जनपद पंचायत के E Office एवं तहसील के E Office का निरीक्षण किया एवं वहां भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए उसके बाद सभी अधिकारी गण भैंसदेही के लिए रवाना हुए





