Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Attack Loot : बाईक सवारों पर हमला कर लूटे 81 हजार रु.

By
On:

दिन दहाड़े हुई इस लूट से नागरिकों में दहशत व्याप्त

सारनी – दिनदहाड़े लूट की घटना घटित होने से नागरिकों में दहशत व्याप्त हो गयी है। पिछले कुछ दिनों से शहर में चोरी की घटनाएं और लूट की घटनाओं में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है। इसमें सारणी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।

एटीपी मशीन के पास हुई लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11:30 बजे जैन मंदिर और एसबीआई के पास एटीपी मशीन के कर्मचारी राजेश खातरकर के साथ लूट की वारदात हो गई। बताया जा रहा है कि राजेश एटीपी मशीन में प्राप्त 81000 रुपए की राशि जमा करने बैंक जा रहा था। इसी दौरान जैन मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने किसी धारदार हथियार से राजेश पर हमला कर दिया। जिससे उसकी शर्ट और बनियान कट गई। साथ ही उसे चोट भी पहुंची है। राजेश खातरकर कुछ समझ पाता तब तक बाइक सवार लुटेरे नकदी लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। खास बात यह है कि विद्युत वितरण कंपनी का कार्यालय जहां पर एटीपी मशीन लगी है। वहां से एसबीआई की दूरी भी महज 200 मीटर के आस-पास ही हैं। वही जैन मंदिर और एसबीआई से पुलिस थाना सारणी की दूरी भी लगभग इतनी ही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “Attack Loot : बाईक सवारों पर हमला कर लूटे 81 हजार रु.”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News