खबरवाणी
आठनेर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता शराब से भरा ट्रक पकड़ा
आठनेर।। लंबे समय से चल रही अवैध शराब की तस्करी की खबरों के आधार पर आठनेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है आज पुलिस थाने के पास ही शराब से भरा ट्रक आठनेर पुलिस द्वारा पकड़ा गया जिसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा साहू लंबे समय से जूस सेंटर की दुकान के नाम पर शराब की तस्करी में लिप्त था आज उसके निजी ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीबी 5573 में लगभग 190 पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें बियर एवं सभी प्रकार के अंग्रेजी शराब के ब्रांड थे जो आशापुर खंडवा से लाना बताया है
ट्रक में पीछे की तरफ पुरी पानी की बोतल भरी थी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि शराब से भरा ट्रक थाने के पास ही खड़ा है जिस पर पुलिस कर्मियों ने जाकर ट्रक की जांच की जिसमें प्रथम दृष्टया तो पानी की बोतलें पैकिंग में दिख रही थी मगर सघनता से जांच करने पर शराब की पेटिया पाई गई पुलिस ने तुरंत ट्रक एवं उसके ड्राइवर को कब्जे में लेकर पुलिस ग्राउंड में ही ट्रक को खाली करवाया और अवैध शराब जब्त की जिसके तुरंत बाद ट्रक मालिक को पुलिस ने थाने लाकर मामले से जुड़ी सघन पूछताछ जारी है।





