Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती का दौर, सारणी-बागडोना और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान

By
On:

खबरवाणी

गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती का दौर, सारणी-बागडोना और ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान

खबर वाली न्यूज़ रफीक

सारनी। गर्मी की शुरुआत होते ही क्षेत्र में बिजली कटौती का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सारणी के बागडोना क्षेत्र, जो कि मुख्य व्यावसायिक इलाका माना जाता है, वहां सप्ताह में दो से तीन बार तीन से चार घंटे तक बिजली बंद रहने की स्थिति बन रही है। अचानक बिजली बंद होने से व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने से दुकानों में कामकाज ठप हो जाता है। कई दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से काम होता है, बिजली नहीं होने से फ्रिज भी नहीं चल पाता और आइसक्रीम पिघल रही है दुकानों की ऐसे में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
सिर्फ शहरी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और अन्य फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, लेकिन बार-बार बिजली जाने से मोटर पंप नहीं चल पाते और खेतों में पानी देने में दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार रात में भी लंबे समय तक बिजली नहीं रहती, जिससे किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए इंतजार करना पड़ता है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
जब इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाती है वह बिजली कटौती के समय अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लेते हैं और बात भी होती है तो स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाता और गोल-मोल जवाब देकर समस्या को टाल दिया जाता है। क्षेत्र के नागरिकों, व्यापारियों और किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बिजली कटौती की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News