Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Arrested : कछुआ मांस के मामले में 3 जेल गए, 6 फरार

By
On:

सारनी – वन परिक्षेत्र सारनी ने दुलर्भ कछुआ खरीदकर उसके मांस बेचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं इस मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को वन विभाग तलाश कर रहा है।

सारनी रेंजर अमित साहू ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि शिवसागर निवासी संजीत राय कछुआ का मांस बेच रहा है। इस मामले में संजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया था कि कछुए को सुल्तानपुर जिला रायसेन से खरीदकर लाए थे।

यह कछुआ दुलर्भ प्रजाति का है। इसे वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत शेड्यूल वन प्रजाति में आता है। इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी जिसमें संजीत राय, विजय बोस और गणेश मांझी तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है। श्री साहू ने बताया कि इस मामले में 6 लोगों की संलिप्ता सामने आई है। उनकी भी तलाश की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Arrested : कछुआ मांस के मामले में 3 जेल गए, 6 फरार”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News