Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Aropi Giraftar : गोली काण्ड में चिचोली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By
On:

विसर्जन जुलूस के दौरान हुआ था फायर, युवक को लगी थी गोली

बैतूल – Aropi Giraftar बुधवार को चिचोली में विसर्जन जुलूस में फायर होने से एक युवक को गले में गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से देशी कट्टा बरामद किया है। बुधवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। जिसमें फायर होने के कारण हर्षित पटवा नाम के युवक के गले में 6.5 एमएम की गोली लग गई थी

इस युवक को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से बैतूल के निजी अस्पताल भेजा गया था। इस मामले में चिचोली पुलिस ने धारा 336 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि गोली काण्ड मामले में चिचोली पुलिस ने लोकेश राठौर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी कट्टा भी बरामद किया गया है जिससे गोली चलाई गई थी। पुलिस आगे जांच कर रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News