खबरवाणी
🔹 फेसबुक फ्रेंडशिप से प्रेमजाल में फंसाकर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आर्मी जवान गिरफ्तार
🔹 प्रेम, भरोसा और फिर विश्वासघात: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता पहुंचा अपराध तक
🔹 सोशल मीडिया का जाल बना शोषण का हथियार – आरोपी सैनिक, बैतूल पुलिस की गिरफ्त में
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के कुशल नेतृत्व में, जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा फेसबुक से फ्रेंडशिप कर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी आर्मी जवान को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 22.04.2025 को पीड़िता (नाम गोपनीय) अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संदीप पिता मूलचंद धुर्वे, उम्र 34 वर्ष, निवासी परतवाडा ने वर्ष 2021 में फेसबुक के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उसे प्रेमजाल में फंसाया तथा विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
🔹पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी द्वारा उसका इलाज एवं डिलीवरी परतवाडा में कराई गई। आरोपी द्वारा लगातार उसे गुमराह करते हुए परतवाडा (महाराष्ट्र) एवं मेरठ (उ.प्र.) में किराए के मकान में रखा गया। जब पीड़िता द्वारा विवाह हेतु दबाव बनाया गया, तब आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व से ही विवाहित है।
🔹 अपराध पंजीयन
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 470/2025 धारा 376(2)(N), 506 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण में आरोपी उस समय मेरठ के तोपखाना कैंट में पदस्थ था, जिसके बाद उसका स्थानांतरण मणिपुर के लीमाकोंग एवं तत्पश्चात नागालैंड के जखामा पोस्ट पर हो गया।
🔹विगत 1 वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा
कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु विगत 1 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने की सूचना लगने वह पुलिस से बचने के लिए विगत 1 वर्ष ड्यूटी में ही रहा एवं अवकाश पर घर नहीं आया था और पुलिस को चकमा दे रहा था।
🔹सूक्ष्म मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल बैतूल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे से यात्रा कर अपने घर परतवाडा (जिला अमरावती) आ रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से बस से यात्रा करने की भ्रामक सूचना भी दी गई।
🔹 आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जिला अमरावती के वरुण क्षेत्र के पास से दबिश देकर बमुश्किल गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया।
🔹 उल्लेखनीय भूमिका:
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तम मस्तकार, साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र, दीपेन्द्र, पंकज तथा थाना कोतवाली के आरक्षक नितिन, अनिरुद्ध एवं महेश की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील :–
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों से अपील की जाती है कि वे–
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अज्ञात व्यक्तियों से सावधानीपूर्वक संपर्क रखें।
किसी भी प्रकार के प्रलोभन, विवाह के झांसे या संदिग्ध व्यवहार की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।
किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।
आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।





