हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में Valentine’s Day बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। चारों तरफ लाल गुलाब, दिल के शेप वाले गिफ्ट और प्यार भरे मैसेज छाए रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस रोमांटिक दिन के अगले ही दिन से एक बिल्कुल अलग तरह का हफ्ता शुरू होता है? इसे कहते हैं Anti-Valentine Week। ये हफ्ता प्यार के बजाय सेल्फ-रिस्पेक्ट, नई शुरुआत और खुद से प्यार करना सिखाता है।
Anti-Valentine Week हर साल 15 फरवरी से 21 फरवरी तक मनाया जाता है। खासकर सिंगल लोगों, हाल ही में ब्रेकअप झेल चुके लोगों या नई शुरुआत करने वालों के लिए ये हफ्ता बहुत मायने रखता है। आइए जानते हैं इस हफ्ते के हर दिन का खास मतलब।
15 फरवरी – Slap Day: बुरी यादों को कहो टाटा
Slap Day का मतलब किसी को थप्पड़ मारना नहीं है, भाई! इसका असली मतलब है दिल से पुरानी कड़वी यादों को बाहर निकालना। एक्स की पुरानी फोटो डिलीट करना, पुराने चैट्स हटाना और खुद को समझाना कि “अब बस, बहुत हुआ” – यही इस दिन की असली फीलिंग है।
16 फरवरी – Kick Day: नेगेटिविटी को करो बाहर
Kick Day हमें सिखाता है कि जिंदगी में जो लोग या बातें हमें टेंशन देती हैं, उन्हें दूर करना जरूरी है। चाहे वो टॉक्सिक रिश्ता हो या कोई नेगेटिव सोच, इस दिन खुद से वादा करो कि अब से सिर्फ पॉजिटिव वाइब्स रखनी हैं।
17 फरवरी – Perfume Day: खुद से प्यार करने का दिन
Perfume Day पूरी तरह सेल्फ-लव को डेडिकेटेड है। अपने लिए कुछ अच्छा खरीदो, बढ़िया खुशबू लगाओ और खुद को स्पेशल फील कराओ। जिंदगी में सबसे जरूरी रिश्ता खुद से होता है, ये दिन वही याद दिलाता है।
18-19 फरवरी – Flirt Day और Confession Day: दिल की बात खुलकर बोलो
Flirt Day थोड़ा हल्का-फुल्का और मस्ती भरा दिन है। नए लोगों से मिलो, मुस्कुराओ और कॉन्फिडेंस के साथ खुद को प्रेजेंट करो। वहीं Confession Day पर दिल की बात साफ-साफ कहने की हिम्मत जुटाई जाती है। माफी मांगनी हो या अपने जज़्बात बताने हों – आज का दिन बिल्कुल सही है।
20-21 फरवरी – Missing Day और Breakup Day: आगे बढ़ने का वक्त
Missing Day हमें सिखाता है कि किसी को याद करना गलत नहीं है। अगर कोई कभी खास था, तो उसे याद करना इंसानी फितरत है। वहीं 21 फरवरी यानी Breakup Day का मैसेज साफ है – अगर रिश्ता आपको खुश नहीं रख रहा, तो उससे बाहर निकलना ही बेहतर है।
Anti-Valentine Week 2026 हमें ये सिखाता है कि जिंदगी सिर्फ प्यार पाने का नाम नहीं, बल्कि खुद की इज्जत करने और आगे बढ़ने का नाम है। तो अगर दिल टूटा भी है, तो टेंशन मत लो यार – ये हफ्ता है खुद को फिर से मजबूत बनाने का!
Read Also :- क्यों बदल रहे हैं Donald Trump के तेवर? टैरिफ और जंग की नीति से ट्रेड डील की ओर रुख





