Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला रेलवे की खाली जमीन पर खुले कोच फैक्ट्री, समता और सिकंदराबाद सहित 6 ट्रेनों का आमला में हो स्टॉपेज

By
On:

खबरवाणी

आमला रेलवे की खाली जमीन पर खुले कोच फैक्ट्री, समता और सिकंदराबाद सहित 6 ट्रेनों का आमला में हो स्टॉपेज

आमला क्षेत्रीय विकास और रेल यात्रियों की सहूलियत को लेकर केंद्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उइके ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विशेष मुलाकात की। श्री उइके ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नागपुर-भुसावल ‘दादाधाम इंटरसिटी’ को बंद करना आम जनता के साथ अन्याय है, जिससे मुलताई से लेकर छनेरा तक के हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं। उन्होंने इसे तुरंत फिर से शुरू करने की मांग की।

आमला स्टेशन पर रुकेगी जयपुर और सिकंदराबाद एक्सप्रेस

मंत्री उइके ने आमला स्टेशन पर समता, सिकंदराबाद, जयपुर-चेन्नई, मैसूर-जयपुर और पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस के ठहराव की पुरजोर वकालत की। उन्होंने तर्क दिया कि इससे आदिवासी और ग्रामीण अंचलों के लोगों को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही, सेवाग्राम एक्सप्रेस को नागपुर से बढ़ाकर आमला तक विस्तार देने का प्रस्ताव भी रखा।

खाली जमीन पर खुले कोच फैक्ट्री, युवाओं को मिलेगा रोजगार

रेलवे की उपेक्षित संपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आमला रेलवे स्टेडियम और पार्क के नवीनीकरण की मांग की। श्री उइके ने एक बड़ा विजन रखते हुए प्रस्ताव दिया कि आमला में रेलवे की खाली भूमि पर कोच फैक्ट्री या सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुल सकें।

हरदा, खिरकिया और टिमरनी के लिए भी भरी हुंकार

आमला ही नहीं, मंत्री उइके ने हरदा, खिरकिया, टिमरनी और छनेरा स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की वर्षों पुरानी मांग रेल मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण यहाँ के किसानों, व्यापारियों और छात्रों को बड़े स्टेशनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जो अनुचित है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News