Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला। खेत में मवेशी चराने पर खूनी संघर्ष: सात लोगों ने युवक पर तलवार और कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

By
Last updated:

खबरवाणी

आमला। खेत में मवेशी चराने पर खूनी संघर्ष: सात लोगों ने युवक पर तलवार और कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

आमला। तहसील के ग्राम रिखड़ी में खेत में जानवर चराने जैसा मामूली विवाद  को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यहाँ एक युवक पर उसके ही पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोरदेही पुलिस ने मामले में एक महिला समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खेत में काम करते समय घेरा, फिर ताबड़तोड़ प्रहार

जानकारी के अनुसार, रिखड़ी निवासी यश यादव अपने खेत में काम कर रहा था। तभी खेत में मवेशी चराने की बात को लेकर पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी, तलवार और लाठियों से यश पर हमला बोल दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। लहूलुहान हालत में यश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुरानी रंजिश ने बढ़ाई आग, गांव में तनाव

परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। इसकी शिकायत पहले भी थाने में की गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद थे। इस वारदात के बाद से रिखड़ी गांव में भारी तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव में एहतियात बरतते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News