खबरवाणी
अंबेडकर महाविद्यालय में बसंत पंचमी, पराक्रम दिवस समारोह मनायाः ज्ञान प्राप्ति को सर्वोच्च लक्ष्य बनाने और बोस से प्रेरणा लेने का आह्वान
आमला।डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में वसंत पंचमी तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पराक्रम दिवस) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वसंत पंचमी कार्यक्रम के उपरांत पराक्रम दिवस के अवसर पर राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर मुकेश इवने ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए वीरता और शौर्य के बारे में बतलाया। प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके बताए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रोफेसर लोकेश झरबड़े ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर, डॉ. जगदीश पटैया, डॉ पंचम सिंह कवडे, प्रो. राजा अतुलकर, श्री सतीश बागडे, प्रो. निधि द्विवेदी, डॉ. उमेश डोंगरे, डॉ. संजय भटकर, डॉ. ज्योति दातिर, प्रो. आशीष सोनी, प्रो. अनीता सोनपुरे, प्रो. देविका देशमुख, श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती पूजा दवंडे, श्रीमती अंजीरा दावड़े, श्रीमती मीनाक्षी भोपते,श्रीमती यश्वी कहार,श्री दीपक कारले, श्रीमती राषि साहू, श्रीमती मीरा दुंदुभि, श्री जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, श्री संजीत भारती सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बहुसंख्यक विद्यार्थी उपस्थित रहे ।





