खबरवाणी
एआईएमआईएम पार्टी के मुलताई विधानसभा अध्यक्ष बने अल्ताफ
मुलताई। विधानसभा क्षेत्र मुलताई में एआईएमआईएम पार्टी की कार्यकारणी का गठन किया गया है। जिसमे नगर के युवा आमिर अहमद उर्फ अल्ताफ को बनाया गया विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष अल्ताफ ने बताया सांसद असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बैतूल जिले में एआईएमआईएम पार्टी का आगाज़ हो चुका है। जिसके चलते मुलताई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली एवं पार्टी के जिला अध्यक्ष शेख निजाम की अनुशंसा पर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर आमिर अहमद उर्फ अल्ताफ अहमद की नियुक्ति की गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शाहिद ,अब्दुल कादिर ,शैलेंद्र बिंझाडे, सचिव पद के लिए एडवोकेट इरफान खान ,कोषाध्यक्ष पद के लिए नितिन ,महामंत्री पद के लिए मीनेश सिरसाम ,मंत्री पद पर सलमान कपूर, मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता पद के लिए अमीन शेख ,लीगल एडवाइजर पद पर एडवोकेट फैजान शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पद के लिए इरफान शेख ,संगठन मंत्री पद पर सलीम शेख एवं अब्दुल रहमान को नियुक्त किया है।जिन्हे इष्ट मित्रो ने बधाई दी है।





