Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वार्ड क्रमांक 15 में डामरीकरण कार्य में लापरवाही के आरोप इंजीनियर बोले गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश

By
On:

खबरवाणी

वार्ड क्रमांक 15 में डामरीकरण कार्य में लापरवाही के आरोप इंजीनियर बोले गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश

आठनेर। नगर के वार्ड क्रमांक 15 में सीमेंट सडक पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर वार्ड पार्षद पूनम चढोकार, बबलू मानकर, ओमप्रकाश नायक, सूरत उईके, शंकर राठौर, पिंटू मानकर ने कार्य में लापरवाही का आरोप लगया है। पुर्व में भी प्रशांत तिवारी द्वारा डामरीकरण कार्य में लापरवाही बरती थी। भाजपा नेता प्रवीण चढोकार, ने बताया कि ठेकेदार तय तकनीक मापदंड का पालन नहीं कर रहा है। वार्ड वासियों ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इंजीनियर राजेश भिकुंडे ने कहा कि ठेकेदार को गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश दिए है।

प्रशांत तिवारी ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

ठेकेदार प्रशांत तिवारी पर वार्ड पार्षद पूनम प्रवीण चढोकार, ने लापरवाही का आरोप लगाकर शासन की योजना में लापरवाही करने आरोप लगाया है। संबंधित ठेकेदार खेडी स्थित डामर प्लांट से ड़ंफरो के द्वारा 40 किलोमीटर पहुचकर डामर डाल रहे हैं।

सीमेंट सडक पर डामर उखड़ रहा तकनीकी मांपदडो से ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है। सीमेंट सडक पर पुर्व में डामरीकरण कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमओ ने नोटिस भी जारी किया है। बावजूद इसके ठेकेदार को नगर में 3 किलोमीटर से अधिक का डामरीकरण कार्य टेंडर स्वीकृत किया है।

इनका कहना है।

ठेकेदार को गुणवत्ता से कार्य करने निर्देश दिया गया। लापरवाही की शिकायत मिली है‌।

राजेश भिंकुडे, नप इंजीनियर आठनेर नगर परिषद

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News