Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला नगर के सभी सामाजिक संगठनो द्वारा नगरीय क्षेत्र में डोमेस्टिक हवाई अड्‌डा निर्माण कराने की मांगो को लेकर

By
On:

खबरवाणी

आमला नगर के सभी सामाजिक संगठनो द्वारा नगरीय क्षेत्र में डोमेस्टिक हवाई अड्‌डा निर्माण कराने की मांगो को लेकर

क्षेत्रीय विधायक के नाम आमला नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

आमला केन्द्र सरकार द्वारा बैतूल जिले में डोमेस्टिक हवाई अड्‌डा निर्माण कार्य को लेकर योजना तैयार की जा रही है. जिसको लेकर नगर के सभी सामाजिक संगठनो द्वारा डोमेस्टिक निर्माण कार्य हेतू आमला नगर में डोमेस्टिक हवाई अड्‌डा निर्माण करने की मांगो को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नाम नगर के सभी सामाजिक संगठनो द्वारा आमला नायब तहसीलदार रिचा कौरव को लिखित ज्ञापन सौपा जिसमें नगर के सामाजिक संगठनो के द्वारा बताया कि डोमेस्टिक हवाई अड्डा निर्माण के लिए आमला में केन्द्र सरकार की भूमि उपल्बध है। अगर केन्द्र सरकार उक्त निर्माण कार्य के लिए जिले में अन्य स्थान पर निर्माण कार्य कराया जाता है तो, केन्द्र सरकार को भूमि अधिग्रहण करना पड़ेगा जिसमें प्रशासन को निर्माण कार्य में भूमि अधिग्रहण के ऐवज में मुवाजा देना पड़ेगा जिससे की निर्माण कार्य में अधिक लागत आवेगी। जो कि नगरीय क्षेत्र आमला में केन्द्र सरकार हवाई अड्डा का निर्माण कार्य करती है तो निर्माण | कार्य में कम लागत में हवाई अड्डा का निर्माण कार्य किया जा सकता है। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक के नाम नायब तहसीलदार को लिखित ज्ञापन सौपा। एवं नगर में हवाई अड्डा निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। ज्ञापन के समय अधिवक्ता संघ आमला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता केशवराव चौकीकर प्रगतिशील व्यापारी संगठन अध्यक्ष अनिल सोनी, व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय साहू, जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल ढेंडे, वार्ड नं 05 पार्षद राकेश शर्मा वार्ड नं 02 संजय राठौर, अधिवक्ता शिवपाल उबनारे, अधिवक्ता मनोज दीवाने दीपक कनाठे, सहित नगर के सभी सामाजिक संगठनो अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News