Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सेवाभाव के रूप में मनाया अक्षय का जन्मदिन बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंची टीम, देहदान के लिए भरे फार्म

By
On:

खबरवाणी

सेवाभाव के रूप में मनाया अक्षय का जन्मदिन
बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंची टीम, देहदान के लिए भरे फार्म

बैतूल। बैतूल के सक्रिय समाजसेवी और स्प्रेडिंग स्माइल के संस्थापक अक्षय तातेड़ का जन्मदिन 8 अक्टूबर को सेवाभाव के रूप में मनाया। उनके साथ जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वृद्धा आश्रम, स्कूलों के बच्चों के अलावा ब्लाइंड स्कूल पाढर के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर जन्मदिन की खुशियां बांटी। सबसे पहले स्प्रेडिंग स्माइल की टीम संस्कार विद्या मंदिर पहुंची। यहां पर नन्हें बच्चों के बीच समाजसेवी अक्षय ने केक काटा। अक्षय ने स्कूल के सैकड़ों बच्चों को चाकलेट और उपहार भेंट किए। इससे नन्हें-मुन्ने बच्चों की खुशियों का ठिकाना न रहा। इसके बाद स्प्रेडिंग स्माइल की टीम उड़दन स्थित वृद्धा आश्रम पहुंची। यहां पर बुजुर्गों से आशीष लेकर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी। इसके बाद पाढर में स्प्रेडिंग स्माइल ग्रुप के संस्थापक अक्षय के साथ नेत्रहीन बच्चों के साथ केके काटकर उन्हें उपहार का वितरण किया। अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए अक्षय तातेड़ ने रेडक्रास समिति के सचिव डॉ अरूण जयसिंग पुरे के कार्यालय पहुंचकर आठ साथियों के साथ देहदान का संकल्प लेकर फार्म भरा। उनके इस प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की जा रही है। इसके अलावा स्प्रेडिंग स्माइल के सदस्यों ने समाजसेवी अक्षय तातेड़ के जन्मदिन पर रक्तदान भी किया। टीम ने अन्य जगह पर भी जाकर गरीबों को कई तरह की सामग्री बांटकर संस्थापक अक्षय का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी ने उनकी दीर्घायु होने की कामना की।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News