खबरवाणी
मासूम बच्ची के दूराचारी को दी जाए फांसी,एआईएमआईएम पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
मुलताई। बीते दिनों रायसेन जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर एआईएमआईएम पार्टी द्वारा विरोध प्रकट करते हुए मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौंपा है। एआईएमआईएम पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष आमिर अहमद , सलीम खांन, वालिद, इरशाद,आशु पठान, सहित युवाओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया जिसका पुरजोर विरोध करते है। प्रदेश में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में अपराधिक गतिविधियों में लगातार बढोत्तरी हुई है जिससे प्रदेश का माहौल खराब होता जा रहा है एवं आम जनता को साधारण जीवन जीने में दिक्कतो का सामना करना पड रहा है। ज्ञापन में आरोपी को शीघ्र गिरफतार कर कठोर से कठोर दंड एवं तत्काल फांसी दिए जाने की मांग की है जिससे भविष्य में महिलाओं से संबधित अपराधों पर रोक लग सके।





