Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उपवास के बाद में जवारे विसर्जन का दौर जारी

By
On:

खबरवाणी

उपवास के बाद में जवारे विसर्जन का दौर जारी

खबरवाणी न्यूज़ | रफीक
सारणी। चैत्र नवरात्र के नौ दिवसीय उपवास के समापन के बाद क्षेत्र में जवारे विसर्जन का क्रम जारी है। तवा डैम, पाथाखेड़ा, पुराने शिव मंदिर, शोभापुर कॉलोनी, शक्ति नगर व भुजलिया घाट सहित विभिन्न स्थानों पर महिलाएं पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जवारे विसर्जन कर रही हैं।
नवरात्र के दौरान शोभापुर कॉलोनी में काली जी की पूजा-अर्चना हुई तथा सारणी में निकली झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पाथाखेड़ा व शोभापुर कॉलोनी क्षेत्र में निकाली गई झांकियों का लोगों ने जमकर आनंद लिया और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां सराही गईं।
इस दौरान कन्या भोज का आयोजन कर बच्चियों का आशीर्वाद लिया गया, वहीं महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रही हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News